Monday, March 2, 2026
More

    दुष्कर्म से फटे शरीर के अंग, शौच-मूत्रमार्ग एक हो गया, मौत से संघर्ष कर रही बच्ची

    spot_img

    इंदौर: विरासत में मिली एड्स जैसी जानलेवा बीमारी, दुष्कर्म से फट गए सारे अंग, जीवन के नाम पर कुछ बचा है तो सिर्फ धड़कन और टूटी सांसे। इन्हीं को समेटे अस्पताल में करीब डेढ़ महीने से मौत से संघर्ष कर रही है 11 साल की बच्ची। इंदौर के निजी अस्पताल में महेश्वर की 11 साल की बच्ची का इलाज चल रहा है।

    ये भी पढ़ें- एकतरफा प्यार में शादी की जिद पर अड़ी युवती, छोड़ दिया खाना-पीना

    करीब डेढ़ महीने पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था, जिसमें उसके सभी अंग फट गए थे। उसके माता-पिता पहले उसे खरगोन के अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां ने इंदौर के एमवाय अस्पताल लाया। परेशानी कम नहीं होने पर अरबिंदो हॉस्पिटल में एक ऑपरेशन ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद हालत में थोड़ा सुधार है। हालांकि डॉक्टर्स का कहना है कि अभी तीन से चार ऑपरेशन और करना होंगे।

    ये भी पढ़ें- स्वर्णबाग़अग्निकांड: आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज, युवती से करता था मारपीट

    डॉक्टर ने बताया कि दुष्कर्म के बाद एमवाय अस्पताल में बच्ची के प्राथमिक इलाज की कोशिश की गई थी लेकिन इन्फेक्शन के कारण पूरे शारीर में जहर फैलने लगा। दुष्कर्म के कारण अंग फटने से शौच, बच्चेदानी और मूत्रमार्ग एक ही हो गया है। जो जांच यहां नहीं हो सकतीं, वे दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में कराई हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि उसे HIV से मुक्त कर दें। पूरी तरह ठीक होने में समय भी लगेगा।

    spot_img

    Leave a reply

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    spot_img
    spot_img