Monday, December 1, 2025
More

    बार-बार पैसे मांग रहा था मासूम, पुलिसकर्मी ने कर दी हत्या

    spot_img

    दतिया: म्ध्यप्रदेश के दरिया से चौंकाने वाली वारदात हुई है, जहां एक पुलिसकर्मी ने बच्चे की हत्या कर दी। बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि भूख लगने पर उसने पुलिसकर्मी से पैसे मांगे थे। पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है और उसे बर्खास्त करने के लिए शीर्ष अधिकारियों को पत्र लिखा है।

    ये भी पढ़ें- पत्रकार ने लगाई फांसी, घर में मिला शव

    जानकारी के मुताबिक़, 6 साल के बच्चे के पिता छोटा सा सैलून चलाते हैं। 4 मई को बच्चा लापता हो गया था। उसी दिन शहर में मां पीतांबरा रथयात्रा के लिए वीआईपी का दौरा किया गया था। 5 मई को उसके परिजनों ने बच्चे के लापता होने की शिकायत की। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू की तो ग्वालियर जिले के झांसी रोड क्षेत्र में एक लड़के का शव मिला। पहचान करने पर शव उसी बच्चे का निकला।

    ये भी पढ़ें- हटाए गए DGP

    इस मामले की जांच में पुलिस को पता चला कि बच्चे का शव वालियर जिले के पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में तैनात एक हेड कांस्टेबल रवि शर्मा की गाड़ी से फेंका गया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह कुछ समय से डिप्रेशन में था और जब लड़का उससे पैसे की मांग करता रहा तो वो चिढ़ गया।

    ये भी पढ़ें- Audio Bulletin: अभी-अभी हटाए गए DGP – IAS पूजा सिंघल गिरफ्तार

    पुलिस ने बताया कि आरोपी दतिया के पंचशील नगर में ड्यूटी पर था, तब बच्चा उससे बार-बार पैसे मांग रहा था। इससे आरोपी चिढ़ गया। वह बच्चे को अपनी कार के पास ले गया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को ग्वालियर ले गया और सुनसान जगह पर फेंक दिया।

     

     

    spot_img

    Leave a reply

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    spot_img
    spot_img