धार: मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गंधवानी से विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। महिला का आरोप है कि विधायक ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। महिला ने खुद को उमंग सिंघार की पत्नी बताया है।
ये भी पढ़ें- टीचर ने बच्चों के गाल पर जड़े दनादन थप्पड़, वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल पहुंचे पेरेंट्स
महिला का आरोप है कि कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से नवंबर 2022 तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा महिला ने उमंग सिंघार पर उसके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगया है। अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप भी लगा है।
कुछ दिन पहले ही कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार की नौकरानी ने उनकी पत्नी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। गंधवानी से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार की पत्नी के खिलाफ पुलिस में मारपीट और गाली-गलौज करने का केस दर्ज किया गया था।
ये भी पढ़ें- सिविल इंजीनियर का ब्रेनवॉश कर कराया धर्म परिवर्तन, दोस्तों ने गंगाजल पिलाकर फिर बनाया हिंदू
उनके घर पर खाना बनाने का काम करने वाली नौकरानी ने आरोप लगाया था कि उमंग की पत्नी प्रतिमा उर्फ पिंकी सिंघार ने उसके साथ कथित मारपीट की। साथ ही उसे धमकाते हुए उसके साथ मारपीट भी की। नौकरानी की शिकायत पर पुलिस ने उमंग सिंघार की पत्नी प्रतिमा के खिलाफ आपराधिक मामलों के तहत केस दर्ज कर लिया था।