इंदौर: इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक फर्जी SDM को गिरफ्तार किया है। फर्जी SDM व्यापारी से रंगदारी मांगते हुए पकड़ी गई है। उसके पास से राज्यपाल मंगुभाई पटेल के साइन किया हुआ एक लेटर भी मिला है। हालांकि अभी ये साफ़ नहीं है कि, ये लैटर असली है या नकली। बताया जा रहा है कि वह MPPSC क्लियर नहीं कर सकी थी, जिसके बाद वह फर्जी SDM बनकर ठगी करने लगी।
ये भी पढ़ें-सूदखोरी से परेशान होकर पुलिस के पास पहुंची महिला, बोलीं- अब बचा सिर्फ सुसाइड का रास्ता
जानकारी के मुताबिक़, महिला खुद को देपालपुर इलाके की एसडीएम बताती थी। इसके चलते यहां पर वह कई लोगों से रंगदारी मांगती थी। महिला का नाम नीलम पाराशर है। वह खुद को SDM बताकर कई लोगों से रंगदारी मांग चुकी है। गौतमपुरा के एक व्यापारी की शिकायत के बाद उसे क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है।
दरअसल, महिला कुछ दिन पहले खरीदारी करने पहुंची थी। सामान लेने के बाद व्यापारी ने बिल चुकाने को कहा तो रुपयेदेने के बजाय उसे जेल भिजवाने की धमकी दे डाली। जानकारी मिली है कि उसने महिला बाल विकास और पीडब्लयूडी जैसे विभागों में भी नियुक्ति के नाम पर लोगों से रुपए ऐंठे हैं। उसके पास राज्यपाल मंगू भाई के साइन वाला नियुक्ति पत्र भी मिला है। इसमें खुद के ट्रांसफर की बात कही गई थी।
ये भी पढ़ें- बाइक ठीक कर रहे गैरेज संचालक को बुलेट ने मारी टक्कर, अस्पताल में मौत
क्राइम ब्रांच के मुताबिक फर्जी महिला एसडीएम MPPSC के जरिए राज्य प्रशासनिक अधिकारी पद के लिए तैयारी कर रही थी। लेकिन वह सिलेक्ट नहीं हो पाई। उसने कई अधिकारियों को देखने के बाद उनके ही लहजे में ही काम करना शुरू कर दिया। उसके बोलने और चलने फिरने के साथ रहन-सहन पूरा अधिकारियों जैसा दिखता है। अभी यह जांच की जा रही है कि इतने नियुक्ति पत्र और लेटर उसके पास कहां से आए थे।



