Monday, December 8, 2025
More

    पुलिस कांस्टेबल की गंदी हरकत, सहपाठी युवती के साथ किया दुष्कर्म

    spot_img

    इंदौर के भवरकुआँ थाना क्षेत्र से खाकी को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है।एक पुलिस कांस्टेबल ने एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और शादी करने से मना कर दिया।पीड़िता की शिकयत पर इंदौर पुलिस ने पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

    दरअसल पूरा मामला इंदौर के भवरकुआँ थाना क्षेत्र का है, जहा खंडवा का रहने वाला सागर नामक युवक इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वही पीड़िता भी यहाँ पढ़ाई के लिए आई थी। इसी दौरान दोनों में दोस्ती हो गई और वही दोस्ती प्यार में बदल गई। उसके बाद आरोपी सागर ने पीड़िता को शादी करने का वादा किया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और बाद जब उसकी नौकरी पुलिस में लग गई तो शादी करने से मना कर दिया।आरोपी सागर अभी खंडवा में डीआरपी लाईन में पदस्थ है।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामल दर्ज लिया है। पुलिस अब आरोपी कांस्टेबल की जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दे रही है।

    spot_img

    Leave a reply

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    spot_img
    spot_img