अजमेर: स्कूलों में बच्चों को पीटने के मामले लगातार सामने आ रहे है। छोटी सी गलती पर टीचर्स बच्चों के साथ मारपीट कर रहे हैं। हाल ही में राजस्थान के अजमेर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां होमवर्क नहीं करने पर स्कूल के डायरेक्टर ने छात्रा को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गई। इस मारपीट से वह इतना सहम गया कि उसने घर जाकर खाना भी नहीं खाया और स्कूल जाने से इनकार कर रहा है।
ये भी पढ़ें- जाम खुलवाने पहुंचे थे ASI, ट्रक ड्राइवर्स ने लाठी-डंडों से पीटा
8 साल की बच्ची फ्यूचर कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल की क्लास 3 में पढ़ती है। 27 सितंबर को भी वह हर दिन की तरह स्कूल गई थी। उसने एक विषय का होमवर्क नहीं किया था। इस पर उसकी टीचर बहुत नाराज हुई और स्कूल के डायरेक्टर के पास ले गई। यहां डायरेक्टर ने बच्ची की डंडों से जमकर पिटाई कर दी।
ये भी पढ़ें- ट्रक और बस में भीषण टक्कर, 8 की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
डायरेक्टर ने क्लास में दो स्टूडेंट से बच्ची के हाथ-पैर पकड़वा दिए। पैर के नीचे बेरहमी से पीटा। पिटाई से बच्ची बेहोश हो गई। बच्ची के चाचा ने बताया कि स्कूल डायरेक्टर से जब पिटाई के बारे में पूछा तो कोई जवाब नहीं दिया। फिलहाल बच्ची के परिजनों ने डायरेक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।


