Monday, March 2, 2026
More

    युवतियों के साथ सरेआम छेड़छाड़, मुंह पर फेंकी बीयर

    spot_img

    इंदौर: इंदौर में बदमाशों ने दो युवतियों के साथ छेड़छाड़ की है। युवतियां अपने भाई के साथ पार्टी कर घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में बदमाशों ने कमेंट किए। विरोध करने पर उनके मुंह पर बीयर फेंक दी। युवतियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और पुलिस को सौंप दिया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    ये भी पढ़ें- गांव में घुसा तेंदुआ, बच्चे पर हमला कर पिता की हड्डियां निकाली

    घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। युवतियों में से एक ने प्रतियोगी परीक्षा में टॉप किया था। इसी की पार्टी करने वह अपने भाई के साथ 56 दुकान पहुंची थी। वहां से लौटते समय गीता भवन पर दो बदमाशों ने युवतियों पर कमेंट किया। जब उन्हें टोका तो गालियां देने लगे। उनके मुंह पर बियर फेंकी।

    ये भी पढ़ें-  शक में प्रेमी ने कर दी प्रेमिका की हत्या, फिर खुद भी लगा ली फांसी

    पीड़ित भाई-बहन तुकोगंज थाने वीडियो के साथ इस मामले की शिकायत की। मामले में टीआई कमलेश शर्मा ने छात्राओं को बुधवार शाम थाने बुलाया। यहां मामले में केस दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के आदेश दिए। टीआई के मुताबिक बाइक नंबर के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

     

    spot_img

    Leave a reply

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    spot_img
    spot_img