Thursday, February 5, 2026
More

    डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग, आसपास फैला धुएं का गुबार

    spot_img

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के गाजीपुर डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग लग गई है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। आग के कारण हर तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। धुएं का गुबार आसपास के इलाकों में भी फैल गया है।

    धुएँ की वजह से वहां रहने वालों लोगों सांस लेने में दिक्कत हो रही है। आसपास के लोगों ने दोपहर करीब 2 बजकर 27 मिनट पर आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। आग पर अभी काबू नहीं पाया जा सकता है लेकिन इस पर राजनीति शुरू हो गई है।

    आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने ट्वीट कर पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर पर निशाना साधा है। उन्होंने गौतम गंभीर पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि आखिर कब तक जनता को मौत के मुंह में धकेलते रहोगे। कितनी बार आग लगाकर गाजीपुर लैंडफिल साइट को कम करोगे।

     

     

     

     

     

    spot_img

    Leave a reply

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    spot_img
    spot_img