सेक्स रैकेट में थाईलैंड की युवतियों के साथ पकड़ाए भाजपा के तीन पदाधिकारी, मंत्री के हैं करीबी

0
2763
sex racket bjp workers

इंदौर: इंदौर के विजय नगर में सपा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर पुलिस ने 10 लड़कियों के साथ 8 ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया था। सेक्स रैकेट में पकड़ाए इन ग्राहकों में तीन युवक भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी है। हरसूद विधानसभा क्षेत्र के तीनों नेता प्रदेश सरकार में वन मंत्री विजय शाह के करीबी भी हैं। तीनों मसाज कराने वहां गए थे, तभी पुलिस ने दबिश दे डाली।

ये भी पढ़ें- जेंडर चेंज कराकर भारत आ रहे थाईलैंड के युवक, सपा सेंटर से पकड़ाई 4 युवतियां निकली युवक

सेक्स रैकेट मामले में पुलिस ने खंडवा के वरुण यादव, विवेक नामदेव और अशोक सिंगला को गिरफ्तार किया है। वरुण यादव युवा मोर्चा खालवा मंडल में उपाध्यक्ष और विवेक नामदेव महामंत्री के पद पर हैं। अशोक सिंगला भाजपा का कार्यकर्ता है और ढाबा संचालक है।

ये भी पढ़ें-  जावेद हबीब के महिला के सिर पर थूकने के बाद मामला गरमाया, इंदौर के विधायक ने दी सैलून बंद करने की धमकी

पकड़े गए बीजेपी के तीनों पदाधिकारी प्रदेश सरकार में वन मंत्री विजय शाह के करीबी है। मंत्री शाह इसी क्षेत्र से विधायक है। इस मामले पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस नेता मुकेश दरबार ने लिखा- ये लोग एक आदर्श पार्टी के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता भी है। मंत्री के घनिष्ठ लोग मुंह काला करवा रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here