टोंक: प्रेमी जोड़े को प्यार करने की खौफनाक सजा मिली है। राजस्थान के टोंक में लिव इन में रह रहे प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा दी। पंचायत के फैसले के बाद लड़के को दर्दनाक यातनाएं दी गई। प्रेमी को पेशाब पिलाया। उसको गर्म चिमटे से दागा। वहां मौजूद उसकी बहन की भी पिटाई हुई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- Youtube पर हॉरर फ़िल्में देखकर की मां की हत्या, शादी के लिए लड़की देखने से किया था मना
पुलिस ने बताया कि, 12 दिन पहले मालपुरा थाना क्षेत्र के रिंडल्या निवासी लड़की इस लड़के के साथ चली गई। दोनों गांव में ही लिव इन में रह रहे थे। दिवाली के बाद युवती के परिजन उसे अपने साथ ले गए थे। सोमवार को इस मामले में भोपालाव मंदिर के बाहर मोग्या समाज के पंचों की पंचायत हुई। इसमें युवक को भी बुलाया गया। युवक अपनी बहन के साथ पंचायत में पहुंचा।
ये भी पढ़ें- कर्ज में डूबा परिवार नहीं झेल पाया प्रताड़ना, एकसाथ खाया जहर, चार की मौत
पंचायत में पंच-पटेलों ने 5 दिन का समय देते हुए 93 हजार रुपये लड़की के पिता को देने व उसके बाद लड़की को अपने साथ ले जाने का निर्णय सुनाया और अपने-अपने घर चल गए। युवक अपनी बहन के साथ गांव जा रहा था, तभी लड़की के परिजन दोनों को उठाकर जंगल में ले गए। वहां रात भर दोनों को बंधक बनाकर रखा।
ये भी पढ़ें- एक महीने पहले हुआ था झगड़ा, BCA के छात्र की माता-पिता के सामने हत्या
पीड़ित युवक ने बताया, “लड़की के घरवालों ने मुझे जूते की माला पहनाई और पेशाब पिलाई। सिर को गर्म चिमटे से दाग दिया। इतना ही नहीं, धारदार हथियार से नाक पर हमला किया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाल दिया।” इस घटना का वीडियो भी वायरल किया गया है। पीड़ित युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



