एक महीने पहले हुआ था झगड़ा, BCA के छात्र की माता-पिता के सामने हत्या

0
57

रोहतक: हरियाणा के रोहतक में माता-पिता के सामने उनके बेटे की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। वह BCA का छात्र था। एक महीने पहले उसका झगड़ा हुआ था। हालांकि इस मामले में समझौता भी हो गया था लेकिन आरोपियों ने बदला लेने की ठान रखी थी। फिलहाल परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Youtube पर खोजा बीमारी का इलाज, जंगली लौकी का जूस पीने से युवक की मौत

विक्रम सैनी ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा प्रिंस BCA का छात्र था। एक महीने पहले प्रिंस का कुछ युवकों के साथ झगड़ा हो गया था। उन्होंने प्रिंस के साथ मारपीट की। हालांकि बाद में भाईचारे में बैठकर मामले में समझौता भी हो गया। इसी झगड़े की रंजिश रखते हुए आरोपी सावन व उसका पिता बलराम उनके घर पर आए। उन दोनों ने प्रिंस के बारे में पूछा, लेकिन उस समय दोनों बाप-बेटा वहां से चले गए और कह रहे थे कि मजा चखाएंगे।

ये भी पढ़ें- प्रेमिका ने दिया धोखा, युवक ने फेसबुक लाइव कर काटा गला

हालांकि विक्रम सैनी ने दोनों से अपने बेटे को समझाने की बात कही, लेकिन वे धमकी देते हुए निकल गए। रात को सावन कुछ लोगों को उनके घर लेकर आया। उसने प्रिंस को बाहर बुलाया। जैसे ही वह बाहर आया, सावन ने उसे गली में धक्का दे दिया। झगड़े का पता चलते ही प्रिंस के माता-पिटा बाहर आ गए। आरोपियों ने उनके सामने ही प्रिंस को एक के बाद एक बार चाकू घोंपे।

ये भी पढ़ें- कैब ड्राइवर ने युवती को फंसाया, शादी कर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

परिजन लहुलुहान हालत में प्रिंस को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसने दम तोड़ दिया। प्रिंस के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here