बैंक मैनेजर पत्नी को दहेज़ के लिए प्रताड़ित करता था डॉक्टर पति, घर से निकाला

0
60

ग्वालियर: मध्य्प्रदेश के असिस्टेंट बैंक मेनेजर ने डॉक्टर पति पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि पति उसके साथ गलत तरीके से संबंध बनाता है और दहेज़ के लिए प्रताड़ित करता है। विरोध करने पर सीने पर राइफल अड़ा देता है। पति के साथ सास-ससुर और देवा भी उसे दहेज़ के लिए प्रताड़ित करते हैं। मारपीट से बचने के लिए वह अपनी सास को 10 हजार रुपये महीना देती है। बैंक ऑफिसर ने इस दौरान एक बेटे को भी जन्म दिया, लेकिन डॉक्टर पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उसे घर से निकाल दिया।

ये भी पढ़ें- चोरी के शक में बच्चे को खंभे से बांधा, पुजारी ने की पिटाई

पीड़िता सरकारी बैंक में असिस्टेंट मेनेजर के पद पर तैनात हैं। 15 जनवरी 2020 को उसकी शादी डॉक्टर से हुई थी। शादी के एक महीने बाद ही पति ने असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिया। वह उसके साथ गलत तरीके से संबंध बनाने लगा और दहेज़ में 10 लाख रुपये की मांग करने लगा। विरोध करने पर राइफल अड़ाकर मारपीट करने लगता।

ये भी पढ़ें-  गणेश विसर्जन कर घर लौट रहे युवक की हत्या, सामने आया वीडियो

पीड़िता ने बताया कि सिर्फ पति ही नहीं बल्कि सास-ससुर व देवर भी दहेज़ के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। कई बार उसे पीटा जाता था। बचने के लिए उसने सास को अपनी सैलरी से 10 हजार रुपये महीना देना शुरू कर दिया। इसके बाद भी उस पर अत्याचार कम नहीं हुए। इसी बीच पीड़िता ने बेटे को जन्म दिया लेकिन अत्याचार कम नहीं हुए।

ये भी पढ़ें-  बीच-बचाव करने पर युवक को ज़िंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग

पीड़िता के पिता ने डॉक्टर दामाद को सोने की चेन और एक लाख रुपये नकद दिए थे। बेटे के जन्म के बाद भी ससुरालवालों की 10 लाख रुपये की डिमांड कम नहीं हुई। एक दिन उसे बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया, जिसके बाद से पीड़िता अपने पिता के घर रह रही है। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति के अलावा उसके मां-बाप और भाई पर मामला दर्ज कर लिया।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here