Monday, December 1, 2025
More

    आश्रम में साध्वी के साथ गैंगरेप, महंत बोला- यहां रहना है तो सब सहना होगा

    spot_img

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गोमतीनगर के जानकी मंदिर आश्रम में एक साध्वी को नशीला पदार्थ खिलाकर चार साधकों ने सामूहिक दुराचार किया। विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नही पीड़िता साध्वी ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने इस बात की शिकायत आश्रम के महंत से की तो उन्होंने कहा कि यहां रहना है तो, यह सब बर्दाश्त करना पड़ेगा।

    ये भी पढ़ें- मजदूरी कर लौट रही महिलाओं की नाव डूबी, 7 बही

    मूल रूप से प्रयागराज के करछना की रहने वाली साध्वी ने पुलिस को बताया कि वह पहले मथुरा के रुकमणि बिहार आश्रम में रहती थी। एक साल पहले वह प्रयागराज में माघ मेले में गई थी। यही पर एक साधिका से मुलाकात हुई थी। इस साधिका ने उसे बताया था कि वह गोमतीनगर स्थित जानकी मन्दिर से आई है। मेला खत्म होने तक दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी।

    ये भी पढ़ें- मशहूर टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने की आत्महत्या, इंदौर में लगाई फांसी

    सावन में यह साधिका वृंदावन स्थित रुकमणि बहार आश्रम में आई थी और दिनों तक वहीं रुकी। इस दौरान साधिका ने उसे बताया था कि जानकारी मंदिर आश्रम के महंत हनुमान दस ने उसे आश्रम बुलाया है। साधिका के कई बार कहने पर वह जानकी मंदिर आश्रम आकर रहने लगी। 4 अक्टूबर को यह साधिका भाई की तबीयत खराब होने की बात कहकर वाराणसी चली गई थी।

    ये भी पढ़ें- फेसबुक पर दोस्ती कर बॉयफ्रेंड ने बनाए संबंध, फिर शादी से किया इनकार

    पीड़िता का आरोप है कि साधिका के वाराणसी जाने के बाद आश्रम में उसे नशीला पदार्थ खिला दिया गया। बेहोश होने के बाद छोटे मौनी, बड़े मौनी और मनमोहन दास ने उसके साथ दुष्कर्म किया। देर रात जब उसे होश आया तो वह निर्वस्त्र थी। चारों आरोपी भी वहीं खड़े हुए थे। शोर मचाने की कोशिश करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने आगे कहा कि जब उसने महंत हनुमान दास से इनकी शिकायत की तो उससे कहा गया कि यहां रहना है तो सब सहना पड़ेगा। आरोपियों ने साध्वी को धमकी दी थी कि शिकायत करने पर हत्या करवा दी जाएगी। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

     

     

     

     

    spot_img

    Leave a reply

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    spot_img
    spot_img