मजदूरी कर लौट रही महिलाओं की नाव डूबी, 7 बही

0
36

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तोलाखेड़ी में गांधीसागर जलाशय के डूब क्षेत्र में रविवार 16 अक्टूबर की देर शाम को खेत पर काम कर लौट रही महिलाओं से भरी नाव पलट गई। नाव में सात महिलाएं सवार थी। इनमें से दो लोग बाहर निकल आए थे। बाकी पांच महिलाएं अभी भी लापता हैं। इनकी तलाश में प्रशासनिक व पुलिस की टीम की मौजूदगी में गोताखोर लगे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम को मंदसौर जिले शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तोलाखेड़ी की महिलाएं मजदूरी करने गांधी सागर जलाशय के बैकवाटर को पार कर खेतों में गई थी। शाम को वापस लौटते समय असंतुलित होकर नाव पलट गई।इसमे सवार सात महिलाएं नदी में डूब गई।

उधर कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग ने ट्वीट कर बताया है कि मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा के ग्राम तोलाखेड़ी में नदी में नाव डूबने का समाचार प्राप्त हुआ है। खेत से काम कर लौट रही सात महिलाएं नदी में डूबी हैं। मैंने मंदसौर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर मौके पर तत्काल गोताखोर और अन्य व्यवस्थाएं भेजे जाने के निर्देश प्रदान किए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मैं भोपाल से सभी कार्यक्रम निरस्त कर तोलाखेड़ी के लिए रवाना हो गया हूं।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here