सीतामढ़ी: परिवार के लोगों ने ही मिलकर एक 11 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी। पहले बच्चे की दोनों आंखें फोड़ दी। फिर उसकी एक आंख निकाल ली। यही नहीं हाथ और पैर के नाखून भी उखाड़ लिए। इसके बाद शव को जंगल में ही छोड़कर फरार हो गए। घटना बिहार के सीतामढ़ी की है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें- एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, मृतकों में चार बच्चे शामिल
पुलिस के मुताबिक़, सन्नी कुमार पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। सन्नी के परिवार और उसके चाचा के परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को सन्नी घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान रिश्ते में उसके चाचा लगने वाले राजा और निखिल उसे उठाकर ले गए। आरोपियों ने पहले बच्चे की आंखें फोड़कर उसकी एक आंख निकाल ली। फिर उसके हाथ-पैरों के नाखून भी उखाड़ दिए और शव जंगल में ही फेंककर फरार हो गए।
ये भी पढ़ें- सरकारी स्कूल के टीचर ने छात्र को बेरहमी से पीटा, टूटी रीढ़ की हड्डी
परिजनों ने बताया कि रविवार देर शाम ग्रामीणों को शव मिलने की सूचना मिली तो दंग रह गए। घटना के बाद से इलाके के दहशत का माहौल है। मृतक के पिता बिपिन कुमार सिंह ने लिखित आवेदन में गांव के ही निखिल कुमार और राजा कुमार पर अपहरण का आरोप लगाया गया था। अब उन्हीं पर हत्या का आरोप है। पुलिस आरोपी के घर पहुंची लेकिन आरोपी घर छोड़कर फरार थे।