नई दिल्ली, बुल्ली बाई एप की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस को गुरूवार को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने बुल्ली बाई एप बनाने वाले मुख्य आरोपी को असम से गिरफ्तार किया है। इस एप पर मुस्लिम महिलाओं को निशाने पर लेकर उनकी बोली तक लगाई जा रही थी। इस मामले में पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें- इंदौर में डकैतों का आतंक, पुलिस के जवानों को पीटा, रायफल छीनकर हुए फरार
दिल्ली पुलिस के मुताबिक नीरज ने ही GITHUB पर बुल्ली बाई एप बनाया था। ये ही मेन conspirator था इसी ने ट्विटर पर भी बुल्ली बाई को डाला था। आरोपी नीरज बिश्नोई करीब 21 साल है। दिल्ली पुलिस असम से लेकर इसे दिल्ली पहुंच रही है। बिश्नोई वीआईटी भोपाल में इंजीनियरिंग का सेकंड ईयर का छात्र है।
ये भी पढ़ें- रात के अंधेरे में घूम रही हसीनाओं से सावधान, लिफ्ट मांगकर लूटने वाली एक और युवती धराई
इससे पहले इस मामले में मुंबई पुलिस ने तीन गिरफ्तारी की थी। इसमें श्वेता सिंह, विशाल कुमार और मयंक रावल को गिरफ्तार किया गया था।. श्वेता सिंह को उत्तराखंड से अरेस्ट किया गया था। वह 21 साल की है। गौरतलब है कि आरोपी विशाल कुमार को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बेंगलुरु की कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 10 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।