इंदौर में डकैतों का आतंक, पुलिस के जवानों को पीटा, रायफल छीनकर हुए फरार

0
65
Podcast
Podcast
इंदौर में डकैतों का आतंक, पुलिस के जवानों को पीटा, रायफल छीनकर हुए फरार
/

इंदौर: इंदौर में बुधवार देर रात बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया है। बदमाशों ने एक सिक्यूरिटी गार्ड की बंदूक छीन ली। वहीं दो पुलिसकर्मियों को भी बुरी तरह पीटा है। इस घटना में एक पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गया है, जिसे महू के मध्य भारत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस, चार डकैत होने की बात कह रही है, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने 8 से ज्यादा डकैतों को भागते देखा है।

ये भी पढ़ें- रात के अंधेरे में घूम रही हसीनाओं से सावधान, लिफ्ट मांगकर लूटने वाली एक और युवती धराई

घटना बड़गोदा इलाके की है। पुलिस को रत करीब दो बजे वायरलेस पर सूचना मिली थी कि सिग्नल विहार कॉलोनी में चोर घुस आए हैं। वहां उनका सामना सिक्यूरिटी गार्ड से हुआ तो उसके साथ मारपीट कर बंदूक छीनकर भागे है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत गश्त दल को अलर्ट किया।

ये भी पढ़ें- DRI की बड़ी कार्रवाई, 1575 किलो गांजा पकड़ा,

इसी बीच डकैतों की नजर गवली पलासिया के पास ड्यूटी कर रहे SF के दो जवानों पर पड़ी। दोनों संभल पाते इससे पहले उनपर पथराव शुहरू हो गया। डकैतों ने दोनों जवानों को बुरी तरह पीटा और रायफल छीनकर भाग गए। अधिकारियों के मुताबिक हमला करने वाले बदमाश आदिवासी थे। वे सिर पर गमछा बांधे हुए थे।

ये भी पढ़ें-  नाबालिग मॉडल के साथ होटल में रेप, बदनामी के डर से दिया रुपयों का लालच

TI के मुताबिक कर्नल एकैडमी और सिग्नल विहार के आसपास ज्यादातर खेत और जंगल है। यहां कुछ जगह पर कैमरे भी लगे हैं। आरोपियों के फुटेज तलाशे जा रहे हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि बदमाश बांक टाडा के हैं। डकैतों से सामने करने वाले सिक्योरिटी गार्ड से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here