Monday, December 1, 2025
More

    शादी के 7 दिन बाद ख़त्म की जिंदगी, परिवार नहीं था खुश

    spot_img

    इंदौर: इंदौर में एक युवक ने शादी के 7 दिन बाद ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि उसके परिजन शादी से खुश नहीं थे और शादी के बाद उन्होंने उसे परिवार से बेदखल कर दिया था। इसके बाद से वह तनाव में चल रहा है।

    ये भी पढ़ें- अग्निकांड के बाद मुंबई भागना चाहता था आरोपी शुभम, दोस्त को किया था मैसेज

    पुलिस के मुताबिक़, पिपल्याराव में रहने वाले 22 साल के हरमल सिंह ने फांसी लगाकर जान दे दी है। हरमल मूल रूप से बेटमा का रहने वाला है और इंदौर में कुछ सालों से पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई के दौरान Instagram पर उसकी दोस्ती साक्षी से हुई। दोनों को पहली मुलाक़ात में ही एक-दूसरे से प्यार हो गया। दोनों करीब एक साल तक लिव इन में रहे और एक हफ्ते पहले दोनों ने शादी कर ली।

    ये भी पढ़ें- युवतियों को प्यार के जाल में फंसा कर धोखाधड़ी करता था 7 लोगों को जिंदा जलाने वाला आरोपी

    साक्षी के पिता नहीं है और मां शादी के लिए राजी हो गई लेकिन हरमल का परिवार इससे खुश नहीं था। शादी के बाद हरमल के परिवार के लोगों ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया। परिवार ने हरमल को बेदखल करने की बात कही, जिसके बाद से वह तनाव में रहने लगा और उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मोबाइल जब्त कर जांच की जा रही है।

     

    spot_img

    Leave a reply

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    spot_img
    spot_img