अग्निकांड के बाद मुंबई भागना चाहता था आरोपी शुभम, दोस्त को किया था मैसेज

0
160

इंदौर: इंदौर की स्वर्णबाग़ कॉलोनी स्थित बिल्डिंग में आग लगाकर 7 लोगों को ज़िंदा जलाने वाले आरोपी शुभम को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे है। आरोपी पुलिस रिमांड पर है और पुलिस उसका मोबाइल खंगाल रही है, जिसमें से कई बड़े खुलासे हो रहे है। जांच में पुलिस को पता चला है कि घटना के बाद आरोपी मुंबई भागने में फिराक में था। उसने दोस्त को मैसेज कर कहा था कि वह फिर से जेल नहीं जाना चाहता।

ये भी पढ़ें- युवतियों को प्यार के जाल में फंसा कर धोखाधड़ी करता था 7 लोगों को जिंदा जलाने वाला आरोपी

‘मैं मुंबई आ रहा हूं’

घटना के बाद CCTV फुटेज खंगालने पर पुलिस को ये पता चल गया था कि ये अग्निकांड एक हादसा नहीं, बल्कि साजिश है। जब ये बात आरोपी शुभम को पता चली तो उसने अपने मुंबई वाले दोस्त को मैसेज किया। मैसेज में लिखा था, ‘ओए*** मुझसे कांड हो गया है। पुलिस अब मेरे पीछे पड़ जाएगी। मैं वापस जेल नहीं जाना चाहता। मुंबई आ रहा हूं।’ पहचान होने पर आरोपी मुंबई भागने की फिराक में था लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- स्कूल में चल रहा धर्मांतरण का खेल, हिंदू लड़के-लड़कियों को बनाया जा रहा क्रिश्चियन

इंटरनेट का कर रहा था इस्तेमाल

आरोपी शुभम अपने मोबाइल से सिर्फ इंटरनेट के माध्यम से ही दोस्तों को मैसेज भेज रहा था। उसे पता था कि उसके बारे में पता चलते ही पुलिस सबसे पहले मोबाइल नंबर ट्रेस करेगी। इधर, आरोपी के मोबाइल में डेटा के साथ-साथ पुलिस को उसकी पुरानी प्रेमिकाओं के बारे में भी जानकारी मिली है।

ये भी पढ़ें- बड़ी सर्जरी: कुमार पुरुषोत्तम बने खरगोन कलेक्टर

दिल्ली-पुणे की लड़कियों से बातचीत

पुलिस के मुताबिक, शुभम के मोबाइल से वॉइस रिकॉर्डिंग और बहुत लड़कियों के फोटो मिले हैं। शुभम की दिल्ली और महाराष्ट्र में भी महिला मित्र होने की जानकारी मिली है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली में भी धोखाधड़ी का केस दर्ज है। उसने दिल्ली की एक युवती को धोखाधड़ी में फंसा दिया था, जिसके कारण उसे जेल भी जाना पड़ा था।

ये भी पढ़ें- पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी,5 एसपी के तबादले,खरगोन के एसपी औऱ एडिशनल एसपी दोनो हटाये गए।

पुलिस से बचने के ढूंढता है तरीके

शुभम के मोबाइल की जांच में पुलिस को पता चला है कि वह पहले युवतियों को अपने प्यार के जाल में फंसाता था, फिर उनके मोबाइल से पर्सनल डिटेल निकालकर बैंक खातों से रुपए निकाल लेता था। इतना ही नहीं, पुलिस को पता चला है कि वह गूगल पर पुलिस से बचने के तरीके भी ढूंढता था।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here