Wednesday, December 10, 2025
More

    लड़की को लेकर दो दोस्तों में था विवाद, मदद करने गए दोस्त की हत्या

    spot_img

    इंदौर: इंदौर में एक युवक की दोस्त की मदद करने में जान चली गई है। वह अपने दोस्त का संदेश लेकर आरोपी के दोस्त के पास पहुंचा था। इस दौरान आरोपी भी वहां पहुंचा। दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसपर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी गई है।

    ये भी पढ़ें- सूने घरों को बनाया निशाना, ताला तोड़कर साफ़ किया लाखों का माल

    मामला, आजाद नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि मोनू के राजा गोपाल की पत्नी से अवैध संबंध थे। सोनू लगातार मोनू को फोन कर कह रही थी कि राजा उसके साथ मारपीट करता है। मोनू सुबह इसलिए राजा से मिलने नहीं गया, क्योकि उसे अपनी हत्या का डर था। इसके बाद वह अपने दोस्त शुभम के पास गया और उसे सारी बात बताई। इसके बाद वह शुभम को लेकर राजा के दोस्त राजकुमार के पास पहुंचा।

    ये भी पढ़ें- दहेज़ के लिए ससुरालवाले करते थे प्रताड़ित, बेटी हुई तो पति ने दिया तीन तलाक

    वहां पहुंचने पर मोनू दूर खड़ा हो गया और शुभम को राजकुमार के पास ये कहने के लिए भेजा कि राजा या तो सोनू को छोड़ दे या उससे मारपीट ना करें। इसी बीच राजा भी वहां पहुंच गया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद राजा और राजकुमार ने मिलकर शुभम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। इस हमले में शुभम की मौत पर ही मौत हो गई।

     

    spot_img

    Leave a reply

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    spot_img
    spot_img