दहेज़ के लिए ससुरालवाले करते थे प्रताड़ित, बेटी हुई तो पति ने दिया तीन तलाक

0
66

कोटा: राजस्थान के कोटा में बेटी होने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। महिला ने ससुराल वालों पर दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसके बाद जब बेटी हुई तो उसे ताना मारने लगे और जबरन मायके भेज दिया। इसके बाद जब वह ससुराल लौटी तो उसे तीन तलाक दे दिया। अब महिला ने पुलिस में पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत की है।

ये भी पढ़ें- आपसी विवाद में पति ने 10 साल के मासूम को फेंका, सिर फटने से मौत

पुलिस के मुताबिक23 जून 2019 को नाजो बी की शादी अब्दुल वसीम से हुई थी। पीड़िता ने कहा कि शादी के कुछ महीनों तक तो सब ठीक चलता रहा लेकिन फिर ससुरालवालों का व्यवहार बदल गया। ससुराल के लोग दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने लगे। पिता के घर से एक लाख रूपये लाने के लिए कहने लगे। पीड़िता ने कई बार कहा कि उसके पिता के पास रूपये नहीं है। इस पर उसकी सास और ननंद उससे मारपीट करते थे।

ये भी पढ़ें- अय्याशी के लिए तीन शादियां, फिर भी 11 साल की बेटी से हैवानियत

इसी बीच वह गर्भवती हो गई। इसके बाद भी ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला। जुलाई 2020 में नाजो बी ने बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म पर ससुराल वाले उसे और ज्यादा प्रताड़ित करने लगे। उसे हर दिन ताना दिया जाता था कि वंश बढ़ाने के लिए लड़का चाहिए था और बेटी का जन्म हो गया। 6 महीने बाद उसे जबरन पीहर भेज दिया। पीहर जाने के बाद ससुराल वाले और पति ने बात तक नहीं की।

ये भी पढ़ें जन्म के 7 दिन बाद छात्रा ने बच्ची को छोड़ा, लिव इन में रहकर हुई थी गर्भवती

दो महीने बाद पीड़िता जब ससुराल लौटी तो पति ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। पिता के सामने ही बेटी को पीट दिया और तीन तलाक दे दिया। पति ने उससे कहा कि अब इस घर में आने की जरुरत नहीं है। अब पीड़िता ने पति और ससुरालवालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here