ईंट-पत्थरों से कुचलकर एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, घर में लगाई आग

0
183
murder

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नरसंहार की सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने हत्या करने के बाद घर में भी आग लगा दी। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की धड़-पकड़ के लिए पुलिस आसपास के CCTV कैमरे खंगाल रही है।

ये भी पढ़ें-  Audio Bulletin: नोटों के बंडलों के साथ फोटों भेजती थी रश्मि, एक महीने में गैंग ने ठगे पांच करोड़ रुपये

पुलिस के मुताबिक़, थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई है। मरने वालों में राजकुमार यादाव और उनकी पत्नी कुसुम, बेटी मनीषा, बहू सविता और दो साल की मासूम पोती को भी मार डाला है। शुरुआती जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि ईंट-पत्थरों से कुचलकर सभी की हत्या की गई है।

पुलिस ने आशंका जताई है कि, आरोपी लूट के इरादे से घर में घूसे थे। इस दौरान बदमाशों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने महिलाओं के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई है, क्योंकि उनके कपड़े अस्त-व्यस्त मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- नोटों के बंडल के साथ फोटो whatsapp करती थी रश्मि, मोबाइल से खुले बंटी-बबली के कई राज

प्रयागराज की घटना पर बसपा सुप्रीमो मायवती ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या की खबर अति-दुःखद, निन्दनीय और चिन्ताजनक । सरकार घटना की तह में जाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे।

प्रयागराज में हत्या के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा 2.0 के राज में यूपी डूबा अपराध में। आज का अपराधनामा।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here