अलवर: राजस्थान के अलवर में संपत्ति विवाद में अपनी पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। पति ने मायके और ननिहाल से मिली लाखों की संपत्ति पति के नाम नहीं की, इसलिए उसे मौत के घाट उतार दिया। फिर उसका शव ट्रॉली बैग में रखकर 35 किलोमीटर दूर रखकर फेंक आया। रामगढ़ माली गांव के बधार में बुधवार रात पुलिस को ट्रॉली बैग में उसका शव मिला। शव की पहचान सावित्री देवी के रूप में की गई।
ये भी पढ़ें- नोटों के बंडल के साथ फोटो whatsapp करती थी रश्मि, मोबाइल से खुले बंटी-बबली के कई राज
पुलिस के मुताबिक़, मधुश्रवा मठिया की रहने वाली सावित्री देवी की शादी 2010 ने कलेर के बुलाकी बीघा गांव के मिहिर कुमार से हुई थी। दोनों का 10 साल का बेटा भी है। शादी के बाद से ही संपत्ति को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। चूंकि सावित्री अपने पिता की इकलौती संतान थी इसलिए उन्होंने सावित्री के नाम से जमीन ले रखी थी। वहीं, उसके नाम पर बैंक बैलेंस भी था।
ये भी पढ़ें- राजबाड़ा पर दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी
मिहिर अक्सर सावित्री पर बैंक में जमा राशि निकालकर देने का दबाव बनाता था। इतना ही नहीं, वह सावित्री की संपत्ति अपने नाम करवाना चाहता था लेकिन सावित्री इस बात के लिए राजी नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। सावित्री के ममेरे भाई ने आरोप लगाया है कि मिहिर ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सावित्री की हत्या की है।
ये भी पढ़ें- Web Story: देवास जिला अस्पताल से दो दिन की बच्ची चोरी, बंद मिले CCTV कैमरे
हत्या करने के बाद मिहिर सावित्री का शव उसी ट्रॉली बैग में भरकर 35 किलोमीटर दूर फेंक आया, जिसे वह घूमने-फिरने के लिए खरीदकर लाया था। वह शव को जलाने की तैयारी कर रहा था, तभी ग्रामीणों ने बाइक की लाइट देखी और वहां पहुंचे। ग्रामीणों को देख मिहिर ट्रॉली बैग वहीं छोड़कर फरार हो गया। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।