Friday, February 6, 2026
More

    गर्लफ्रेंड को दिखाने के लिए बनवा रहा था वीडियो, पैर फिसलने से खाई में गिरा, अब मिला कंकाल

    spot_img

    ग्वालियर: मध्यप्रदेश के गेअलिय्र में किले में एक छात्र का कंकाल मिला है। बताया जा रहा है कि मामला चार महीने पुराना है। वह अपने दोस्त के साथ घूमने गया था। इस दौरान वह किले से कूदने का एक वीडियो बनवा रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गया था। उसका दोस्त डरकर घर लौट आया। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद अब उसका कंकाल मिला है।

    ये भी पढ़ें- पैसों के लिए दूधवाले ने परिवार के साथ गर्भवती को पीटा, भ्रूण लेकर पहुंची थाने

    सतना पुलिस ने बताया कि 16 अगस्त 2022 को मैहर का संदीप कुशवाह लापता हो गया था। वह अपने साथी सुनील कोल के साथ घूमने के लिए ग्वालियर आया था। यहां दोनों कुछ दिन धर्मशाला में रहे। 24 अगस्त को दोनों किले पर दरगाह के पास बैठे थे। संदीप ने दोस्त सुनील को उसका एक वीडियो बनाने के लिए कहा, जिसमें उसे किले से कूदना था। वह यह वीडियो अपनी गर्लफ्रेंड को दिखाना चाहता था।

    ये भी पढ़ें- IPS अफसरों को नए साल का तोहफा, 14 SP बने DIG

    मजाक-मजाक में छात्र कुछ दूरी पर कूद गया, लेकिन उसे स्पॉट का अंदाजा नहीं रहा और उसका पैर फिसल गया। इससे वह 70 फीट नीचे गहराई में चट्‌टानों पर गिरा। इससे डरकर सुनील घर लौट गया। करीब चार दिन बाद सुनील ने उसके परिजनों को किले से गिरने की बात बताई। इस पर परिजन ग्वालियर आए और यहां पुलिस से संपर्क किया।

    ये भी पढ़ें-  Whatsapp कॉल कर रिकॉर्ड किया न्यूड वीडियो, संबंध बनाने के लिए करने लगा ब्लैकमेल

    मृतक के परिजन ने छात्र के दोस्त पर ही हत्या का आरोप लगाया है। शुक्रवार को सतना के मैहर थाना पुलिस छात्र के पिता, दोस्त को लेकर ग्वालियर पहुंची। यहां पड़ाव पुलिस को साथ लेकर छानबीन की। कंकाल छात्र का है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए पुलिस DNA टेस्ट कराएगी। सतना पुलिस आज ग्वालियर से कंकाल को लेकर लौट गई है।

     

    spot_img

    Leave a reply

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    spot_img
    spot_img