Monday, December 1, 2025
More

    ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर ने नर्स के साथ की छेड़खानी, विरोध करने पर की गाली-गलौज

    spot_img

    अजमेर: राजस्थान के अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल की एक नर्स ने डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। नर्स का आरोप है कि ऑपरेशन थिएटर में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर ने उसके साथ गंदी हरकत की। डॉक्टर ने उन्हें किस करने की भी कोशिश की भी कोशिश की और विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगा।

    ये भी पढ़ें- मोबाइल के लिए दोस्तों ने कर दी हत्या, रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया शव

    जेएलएन अस्पताल में हुई महिला नर्सिंगकर्मी से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार की घटना के बाद बुधवार को महिला नर्सिंग कर्मी कोतवाली थाने पहुंची और डॉक्टर ईशान के खिलाफ छेड़छाड़ मारपीट की शिकायत दी। महिला नर्सिंगकर्मी ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे वह ऑपरेशन थिएटर में वह काम कर रही थी। इस दौरान रेजिडेंट डॉक्टर ईशान नशे में धुत होकर पहुंचा।

    ये भी पढ़ें- Audio Bulletin: डस्टबिन में मिले जिगर के टुकड़े – डॉक्टर के पास मिली करोड़ों की संपत्ति

    डॉक्टर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की। डॉक्टर ने उसे किस करने की कोशिश की और गंदी-गंदी डिमांड करने लगा। जब डॉक्टर ने उसे जबरदस्ती की तो उसने विरोध किया। इस पर उसके साथ गाली-गलौज की और थप्पड़ मारे। नर्स को एक सफाईकर्मी से बचाया। इसके बाद डॉक्टर वहां से भाग गया।

    ये भी पढ़ें- डॉक्टर के ठिकानों पर लोकायुक्त ने मारा छापा, एक करोड़ से ज्यादा की मिली संपत्ति

    नर्स के साथ हुई छेड़खानी की घटना को लेकर हॉस्पिटल में सुबह नर्सिंगकर्मी और रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन आमने-सामने हो गए हैं। दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है और मांग नहीं मानने पर अनिश्चतकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई है।

     

     

     

     

    spot_img

    Leave a reply

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    spot_img
    spot_img