दुर्ग: काली और बदसूरत कहने पर महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। महिला में इतना गुस्सा था कि पति की हत्या करने के बाद उसने पति का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। फिर रातभर शव के साथ कमरे में सोती रही। सुबह करीब 6 बजे रोती हुई बाहर और कहने लगी कि किसी ने उसके पति की हत्या कर दी है। हालांकि, जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना छत्तीसगढ़ के दुर्ग की है।
ये भी पढ़ें- युवाओं को फंसाकर ठगने वाली महिला गिरफ्तार, एक साल से जेल में है पति
जानकारी के मुताबिक़, पुलिस को सूचना मिली थी कि अनंत सोनवानी की किसी ने उसी के घर में हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पत्नी ने बताया कि, वह रात में थोड़ी देर के लिए बाहर गई थी। जब वहां से लौटी तो पति का शव खून से लथपथ कमरे में पड़ा हुआ था। हालांकि, उसके हावभाव से पुलिस को उसपर शक हुआ, तो पूछताछ के लिए ले गई।
ये भी पढ़ें- खेलते-खेलते बालकनी से गिरा डेढ़ साल का मसूम, अस्पताल में मौत
पहले तो वह पुलिस को गुमराह करने लगी लेकिन सख्ती करने पर टूट गई। आरोपी पत्नी ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही अनंत उससे मारपीट करता था। वह उसे काली होने और लड़के जैसा दिखने का ताना मारता था। इसके चलते उसने उसकी हत्या कर दी। अनंत ने पहली पत्नी की मौत के बाद संगीता से दूसरी शादी की थी। अनंत को पहली पत्नी से 12 साल बेटा हर्ष है। संगीता से भी उसके एक चार माह की बेटी है।
ये भी पढ़ें- PFI पर फिर NIA का एक्शन, इंदौर सहित कई जिलों में देर रात छापे
पुलिस के मुताबिक हर्ष मोबाइल में फ्री फायर गेम खेल रहा था। संगीता ने उससे मोबाइल फोन मांगा कि उसे फिल्म देखना है। इसी को लेकर मां बेटे में विवाद हो रहा था। संगीता ने हर्ष को मारा। यह देख अनंत भड़क गया। इससे पति पत्नी में विवाद काफी बढ़ गया। उसी दौरान अनंत ने संगीता को ताने भी मारे कि वह बदसूरत है। इससे चिढ़कर उसने पति की हत्या करने की ठान ली और रात में सोते हुए उसका गला रेत दिया।


