खेलते-खेलते बालकनी से गिरा डेढ़ साल का मसूम, अस्पताल में मौत

0
32

इंदौर: इंदौर में डेढ़ साल का बच्चा बालकनी से गिर गया। वह अपने भाई के साथ खेल रहा था, तभी वह 15 फीट ऊंची बालकनी से नीचे झांकने लगा और गिर गया। पड़ोस में रहने वाली बच्ची ने उसे देखा तो उठाया। नहीं उठने पर उसकी मां को जानकारी दी। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। घटना कनाडिया थाना क्षेत्र के शिवधाम कॉलोनी की है।

ये भी पढ़ें- PFI पर फिर NIA का एक्शन, इंदौर सहित कई जिलों में देर रात छापे

जानकारी के मुताबिक़, डेढ़ साल का शशांक अपने तीन साल के भाई लक्ष्य के साथ घर की पहली मंजिल पर बालकनी में खेल रहा था। यहां नीचे झांकने लगा और गिर गया। पड़ोस में रहने वाली लड़की ने जब शशांक को देखा तो वहां पहुंची। उसने शंशांक को उठाया तो उसके सिर से खून बह रहा था। लड़की ने तुरंत बच्चे की मां को जानकारी दी।

ये भी पढ़ें-  अगम जैन होंगे झाबुआ के SP

बच्चे के सिर से लगातार खून बह रहा था। परिजन बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान सोमवार रात उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चे का परिवार कुछ समय पहले ही काम के सिलसिले में इंदौर आया था।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here