कुत्तों को लेकर दो पक्षों में विवाद, फायरिंग में दो की मौत

0
55

इंदौर: इंदौर में गुरुवार रात कुत्ता टहलाने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद के बीच गोली चली और दो लोगों की हत्या कर दी गई। गोली चलने की घटना में एक महिला की आंखें भी खराब हो गई।बताया जा रहा है कि खूनी संघर्ष में महिला के साथ करीब पांच लोग घायल भी हुए हैं। इनमें चार महिलाएं और एक युवक शामिल है। गोली चलाने वाला बैंक का सिक्यूरिटी गार्ड बताया जा रहा है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

पॉप

वायरल वीडियो के मुताबिक, बैंक के सिक्युरिटी गार्ड का नाम राजपाल सिंह राजावत बताया जा रहा है। कृष्ण बाग कॉलोनी में दो कुत्तों को घुमाने को लेकर हुई लड़ाई के बाद विवाद की स्थिति बन गई। इसी विवाद में बैंक ऑफ बड़ौदा में काम करने वाले सिक्युरिटी गार्ड राजपाल रजावत ने घर की गैलरी से खड़े होकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली लगने से विमल आचला और राहुल अमाचा की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग घायल हुए है।

हालांकि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा गार्ड राजपाल को गिरफ्तार कर लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक भी बरामद कर ली है। मृतक और आरोपी पड़ोसी बताए जा रहे है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here