महिला वकील की गोली मारकर हत्त्या, कुछ दिन पहले ही बताया था जान को खतरा

0
32

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में महिला वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने घर के बाहर ही वकील को गोली मार दी। खून में लथपथ लाश देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले ही महिला वकील ने अपनी जान को खतरा बताया था।

ये भी पढ़ें – युवक के साथ अप्राकृतिक कृत्य, बहला- फुसलाकर ले गया दोस्त

पड़ोसियों ने बताया कि अंजलि रोज सुबह दूध लेने जाती थी। वह दूध लेकर जैसे ही लौटी हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। अंजलि ने करीब 20 दिन पहले ही आईजी से शिकायत की थी कि उसकी जान को खतरा है। कुछ लोग उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, अंजली की शादी चार्टर्ड एकाउंटेंट नितिन गर्ग से हुई थी। वह दिल्ली में नौकरी करता था। हालांकि, अंजली का पति से विवाद हो गया। 3 साल पहले तलाक हो चुका था। तलाक के बाद वह घर में अकेली रहती थी। अंजली कचहरी में वकील थीं। पड़ोसियों के मुताबिक, उनका पति और ससुर से 7-8 साल से मकान को लेकर विवाद चल रहा था।

ये भी पढ़ें – धर्म छिपाकर सेल्स गर्ल से की दोस्ती, रेप कर बनाया धर्म बदलने का दबाव

अभी जिस घर में अंजली रहती थी, वह मकान उसके ससुर पवन गर्ग का है। इसमें वो पति और परिवार की मर्जी के बगैर रह रही थी। वहीं, एसपी सिटी ने बताया कि मकान विवाद को लेकर दोनों पक्ष यानी अंजली और उसके ससुर पवन लगातार एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दे रहे थे। दोनों पक्षों को पुलिस ने पांबद किया था।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here