भोपाल: मध्यप्रदेश के भोपाल में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जाहे खा लिया है। पांच में से दो लोगों की मौत हो गई है। जहर खाने वालों में दो महिलाएं, दो बालिकाएं हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान 16 वर्षीय पूर्वी और 80 वर्षीय नंदनी जोशी की मौत हो गई।
अशोक विहार कॉलोनी में संजीव जोशी अपनी मां नंदनी जोशी, पत्नी अर्चना, दो बेटियों ग्रिश्मा, पूर्वी के साथ रहते हैं। संजीव मचेनिक का काम करते है। बीते रात पुलिस को सूचना मिली कि पांच लोगों ने चूहा मार जहर खा लिया। फिलहाल जहर खाने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस को पारिवारिक कलह की आशंका है।