सड़क किनारे मिला पुलिसकर्मी का शव, रात से था लापता

0
141

इंदौर. इंदौर में एक पुलिसकर्मी का शव मिला है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी डीसीपी ट्रैफिक की गाड़ी चलाता था। शुक्रवार शाम को गाड़ी रिपेयर पर देने के बाद उसका कोई पता नहीं चला। रात में ही उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार सुबह उसका शव मिला है।

पुलिस के मुताबिक, अशोक बोडाना ट्रैफिक डीसीपी मनीष अग्रवाल की गाड़ी चलाता था। शुक्रवार शाम डीसीपी को छोडऩे के बाद वह गाड़ी रिपेयर पर देने गया था। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। लास्ट लोकेशन भी एलआइजी चौराहे की मिली। संपर्क नहीं होने पर पुलिस ने एमआइजी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अब सडक़ किनारे उसका शव मिला है। शरीर पर चोट के निशान नहीं है। साइलेंट अटैक की आशंका जताई जा रही है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here