शादी का झांसा देकर हाई कोर्ट की वकील से रेप, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

0
64

इंदौर: इंदौर में एक महिला ने रेप की शिकायत दर्ज कराई है। महिला हाई कोर्ट में वकील है। उसने बताया कि फेसबुक पर उसकी एक युवक से दोस्ती हुई थी। कुछ दिनों पहले कोर्ट मैरिज करने वह इंदौर आया था। इस दौरान उसने मारपीट की और दुष्कर्म कर फरार हो गया। इस घटना के बाद महिला वकील की तबीयत बिगड़ गई थी।

ये भी पढ़ें – बस और ट्राले के बीच भीषण भिड़ंत, पांच को मौत

पीड़ित महिला वकील ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती ध्रुव लाठी से हुई थी। ध्रुव ने खुद को उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया था। दोनों के बीच फेसबुक पर बातें होने लगी। इस दौरान युवक ने महिला वकील को दो मोबाइल नंबर दिए लेकिन उसने बात नहीं की। एक दिन ध्रुव ने उससे कहा कि उसने नोएडा में ऑफिस खोला है।

इस पर काम को समझने के लिए महिला वकील ने उसे फोन किया। इसके बाद दोनों के बीच अक्सर बातचीत होने लगी। इसी बीच ध्रुव ने एक दिन महिला वकील को शादी का ऑफर दिया और कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। महिला वकील ने इससे इनकार कर दिया। हालांकि भरोसा होने पर पीड़िता ने उसको अपना पता भी शेयर कर दिया।

ये भी पढ़ें – ससुराल वालों ने की महिला की हत्त्या, बेटे की कर रहे थे डिमांड

पीड़िता ने बताया कि 15 मई को ध्रुव अचानक इंदौर आ गया और कोर्ट में शादी करने की बात कही। रात में उसने मेरे साथ संबंध बनाने की कोशिश की लेकिन मैंने यह सब शादी के बाद करने के लिए कहा। इस पर उसने कहा कि हम सुबह शादी कर लेंगे। जब सुबह मैंने उससे कोर्ट चलने के लिए कहा तो उसने काम निपटाने की बात कही। शाम को घर लौट कर आया और बैग लेकर जाने लगा। जब मैंने उससे शादी की बात कही तो मुझे पीटने लगा और फरार हो गया।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here