ससुराल वालों ने की महिला की हत्त्या, बेटे की कर रहे थे डिमांड

0
38

ग्वालियर: बेटा नहीं होने पर ससुराल वालों ने एक महिला की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उसकी शादी को 16 साल हो गए थे और उसकी तीन बेटियां है। ससुराल वाले उससे बेटे की डिमांड कर रहे थे। हत्या करने के बाद मायके वालों को बताए बिना महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। दो महीने की जांच के बाद पुलिस ने पति सहित ससुराल वालों पर हत्या का केस दर्ज किया है। घटना मध्यप्रदेश के ग्वालियर की है।

ये भी पढ़ें – बस और ट्राले के बीच भीषण भिड़ंत, पांच को मौत

मृतका के पिता रामधार सिंह गुर्जर ने बताया कि बेटी विनीता की शादी 16 साल पहले हेमराज से की थी। शादी के बाद विनीता को तीन बेटियां हुई। बेटे की मांग को लेकर ससुराल वाले अक्सर उसके साथ मारपीट करते रहते थे। इसी के चलते 3 मार्च को पिता के सास-ससुर, पति सहित अन्य लोगों ने उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें – बहन से छेड़छाड़ करने से रोका, नाबालिगों ने की दोस्त की हत्त्या

बेटी की मौत के बाद मायके वालों को जानकारी तक नहीं दी गई और उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जब हम लोगों को इस घटना के बारे में जानकारी लगी तो हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दो महीने की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here