महिला की हत्या कर शव के साथ किया दुष्कर्म, चोरी का आरोप लगाने पर लिया बदला

0
124

रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा में चोरी का आरोप लगाने पर नाबालिग ने एक महिला की हत्या कर दी। फिर उसके शव के साथ रेप किया। साथ ही प्राइवेट पार्ट को डंडे से चोट भी पहुंचाई थी। इसके बाद आरोपी गहने चुराकर भाग निकला। चार दिन बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा किया है। हैराने की बात तो ये है कि आरोपी नाबालिग है।

ये भी पढ़ें – कॉलेज में एडमिशन के नाम पर लाखों की ठगी, UPI से ट्रांसफर कराया पैसा

पुलिस ने बताया कि, 1 फरवरी की सुबह जानकारी मिली कि सुकबरिया देवी गुप्ता lका शव उनके ही घर में निर्माणाधीन हिस्से में पड़ा हौ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो शव के हाथ-पैर बंधे ‘थे। मुंह में रुमाल, मोजा और पन्नियां थीं। महिला के बेटे ने नाबालिग पर शक जताया। उसने बताया कि यह नाबालिग दो साल पहले हमारे घर टीवी देखने आया था। उसी समय घर से एक मोबाइल चोरी हो गया। इसका आरोप घरवालों ने नाबालिग के ऊपर लगाया। तब से आरोपी हमारे परिवार से खुन्नस रखता है।

इस पर पुलिस ने तुरंत नाबालिग को हिरासत में लिया और पूछताछ की। इस दौरान उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि महिला का बेटा अपने पिता का इलाज कराने जबलपुर गया था। महिला 15 दिन से अकेली थी। 30 जनवरी की रात महिला के अकेले होने की जानकारी पर मर्डर का प्लान बनाया। व महिला के घर में घुसा और उसके हाथ- पैर बांध दिए।

ये भी पढ़ें – अपर कलेक्टर ने हाईकोर्ट में कहा- मुझे कोर्ट में कपड़े उतरवाने की धमकी दी जाती है

शोर न मचाए, इसलिए पॉलिथीन के टुकड़े, मोजे और रुमाल मुंह में डाल दिए। फिर घसीटकर निर्माणाधीन मकान वाले हिस्से में ले गया। इसके बाद पैर को रस्सी से लोहे की चौखट पर बांध दिए चेहरे और सिर में लात मारी। आखिर में हंसिये से चेहरे, गले और छाती पर कई बार वार किए। जब उसकी मौत हो गई तो उसके साथ दुष्कर्म कर प्राइवेट पार्ट में डंडे से चोट पहुंचाई। इसके बाद वहां से गाने चुराकर फरार हो गया।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here