मायके से आने को तैयार नहीं थी पत्नी, ससुराल पहुंचकर पति ने जमकर मचाया उत्पात

0
51

जबलपुर: पत्नी के मायके में रहने पर पति ने खूब उत्पात मचाया। उसने ससुराल पहुंचकर खुद को किचन में बंद कर लिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस आई तो सिलेंडर की नोब खोल दी। युवक की जिद थी कि वह पत्नी के साथ ही रहेगा, नहीं तो मर जाएगा। पुलिस ने दीवार तोड़कर उसे बाहर निकाला। एक साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी। घटना मध्यप्रदेश के जबलपुर की है।

ये भी पढ़ें – युवक ने जहर खाकर दी जान, सरकारी अफसर का था ड्राइवर

जानकारी के मुताबिक कृष्ण कुमार झारिया ऑटो ड्राइवर है। मोहल्ले की रहने वाली पूजा से ही सालभर पहले उसने लव मैरिज की थी। दोनों वहीं किराए के मकान में रहने लगे। शादी के बाद कृष्ण कुमार नशा करके पत्नी से झगड़ा करने लगा। पत्नी उसे नशा छोड़ने का कहती लेकिन वह नहीं माना। आए दिन शराब पीकर झगड़ा करने से पूजा तंग आ गई।

10 दिन पहले वह कृष्ण कुमार को छोड़कर मायके में आकर रहने लगी। इस दौरान कृष्ण कुमार ने उसे मनाया लेकिन वह नहीं मानी। बुधवार शाम कृष्ण कुमार अपने ससुराल पहुंचा। उसने पत्नी को साथ चलने के लिए कहा लेकिन उसने मना कर दियाम इस पर कृष्ण कुमार ने शराब नहीं पीने का वादा किया लेकिन पत्नी को भरोसा नहीं था और उसने जाने से मना कर दिया।

ये भी पढ़ें – नाचते-नाचते गिरा दूल्हे का दोस्त, हार्ट अटैक से मौत

इसके बाद कृष्ण कुमार दौड़ता हुआ किचन में पहुंचा और दरवाजा बंद कर लिया खुद को जलाकर मारने की धमकी देने लगा। ससुराल और आसपास के लोग उसे मनाने लगे लेकिन उसकी जिद थी कि वह पत्नी को लेकर ही जाएगा, नहीं तो खुद को खत्म कर लेगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। पुलिस ने जब उसे निकालने के लिए किचन की दीवार तोड़ना शुरू की तो उसने सिलेंडर की खोल दी। इससे तेजी से गैस रिसने लगी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस वहां से निकालने में सफल रही।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here