इंदौर डीआईजी मनीष कपूरिया ने पुलिस महकमे में थोकबंद तबादले करते हुए कई पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है।दरअसल चुनाव के पहले तैयारी के चलते लंबे समय से एक ही थाने पर वर्षों से जमे हुए पुलिसकर्मियों को हटाकर उनके थाने बदले गए है।इसी कार्यवाही के चलते आज डीआईजी ने 1248 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया है।इसमें उप निरीक्षक ,सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक कार्यवाहक प्रधान आरक्षक ,कार्यवाहक उप निरीक्षक समेत कई आरक्षक शामिल है।यह सभी लंबे समय से एक ही थानों पर जमे हुए थे।कल भी डीआईजी ने 3 साल से अधिक समय पर एक थाने में पदस्थ 1 टीआई समेत 106 सब इंस्पेक्टर समेत सूबेदारों के ट्रांसफर किये थे।