जोबट: फर्ज और कर्तव्य दोनों को एकसाथ कैसे निभाया जाता है, इसका एक बेहतरीन उदाहरण है DSP मोनिका सिंह। DSP मोनिका सिंह आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलीराजपुर दौरे के दौरान अपनी डेढ़ साल की बेटी मायरा को साथ लिए ड्यूटी कर रही है। उनकी ड्यूटी ग्राम झोडराड में हेलिपेड पर लगी थी। चूंकि उनके घर में बच्ची को संभालने के लिए फिलहाल कोई नहीं है, ऐसे में वह अपनी बच्ची को दो दिन से अपने साथ रखकर अपनी ड्यूटी कर रहीं हैं।
ये भी पढ़ें- कार्रवाई का वीडियो बना रहा था शख्स, पुलिस ने पीट-पीटकर फाड़ दिया कान का पर्दा
सीएम शिवराज सिंह चौहान जब यहां से वापस जाने लगे तब उनकी नजर खुद से अपनी बेटी को खुद से बांधे खड़ी डीएसपी मोनिका सिंह पर पड़ी, वे हेलीकाप्टर के पास से लौटकर वापस आए और बच्ची को दुलारा और डीएसपी के काम की प्रशंसा की।
डीएसपी मोनिका सिंह धार में पदस्थ हैं। आज सीएम शिवराज सिंह के दौरे के दौरान वह अपने कर्तव्य के साथ ड्यूटी भी निभातीं दिखीं। सीएम शिवराज जब हेलीपेड पर पहुंचे तो उस दौरान डीएसपी अटेंडर के पास मायसा को छोड़कर वायरलेस सेट हाथ में लिए ड्यूटी में जुटी थीं। तभी बेटी फिर रोने लगी और उन्होंने फिर उसे गोद में लिया और बेल्ट से खुद से बांध लिया।
ये भी पढ़ें- भीड़-भाड़ वाली सड़क पर नशेड़ियों का हंगामा, ब्लेड लेकर लोगों के पीछे दौड़े
इसी दौरान सीएम ने जब उन्हें देखा तो वापस लौटे और आकर मायसा को दुलारा और डीएसपी से कहा कि आप बहुत अच्छा काम कर रही हैं। डीएसपी मोनिका सिंह के पति प्राइवेट जॉब में हैं। वे सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।
डीएसपी मोनिका सिंह ने बताया कि 2 दिन के लिए उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। उनके पति दिल्ली रहते हैं। वहां पर इनफार्मेशन टेक्नालॉजी से संबंधित खुद की कंपनी का संचालन करते हैं। वे साइबर संबंधी मामलों के कई बड़ी एजेंसियों के सलाहकार भी हैं। ऐसे में उनको दिल्ली ही रहना होता है। 18 माह की बेटी मायसा को एक दिन के लिए तो मैं स्वजनों के साथ छोड़ सकती थी, लेकिन वर्तमान में इतनी छोटी बेटी अपनी मां के बिना नहीं रह सकती। मां होने के नाते मेरे लिए भी 2 दिन दूर रह पाना संभव नहीं था। ऐसे में उसे मैं ड्यूटी पर लेकर आई।