6 जगह आरोपी जाहिदा ने कर लिया था काब्जा, विरोध करने पर लगा देती थी छेड़छाड़ और दुष्कर्म का आरोप

0
748

इंदौर: चंदन नगर क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई दो भाई, नईम और छोटू की हत्या के मामले में कई जानकारी सामने आई है। पुलिस ने हत्या करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। इस हमले में दोनों मृतक भाइयों की बुजुर्ग मां खुर्शीद बी भी गंभीर रूप से घायल हुई है। आरोपित जाहिदा बनो, सिकंदर और गुलनाज को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

जाहिदा बानो नईम के घर के सामने रहती थी। मूल रूप से अमरावती की रहने वाली जाहिदा साल में दो बार ईद और रमजान के मौके पर इंदौर आती है। उसके बेटे बच्चों से भिक्षावृत्ति करवाते है। जाहिदा के बेटे सिकंदर, करीम, सुफियान, यासिन, बेटी कमर जहां, गुलनाज और दामाद अरबाज ने बस्ती में 6 जगह टीन शेड बनाकर कब्जा कर लिया था।

जब लोगों ने इनका विरोध किया तो उनके खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करवा दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह अमरावती में था। मां ने विबाद के बारे में जानकारी दी तो शाम करीं सात बजे वहां से रवाना हुआ और सुबह पांच बजे इंदौर पहुंच गया। इसके बाद दोनों भाइयों की हत्या कर दी।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here