हिट एंड रन मामले की आरोपी फैजान पटेल पर रासुका, ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाते हुए लोगों को कुचला था

0
762

इंदौर। आजाद नगर क्षेत्र के बहुचर्चित हिट एंड रन मामले के आरोपी भाजपा नेत्री फिरदोस पटेल के बेटे फैजान पटेल को जिला दंडाधिकारी इंदौर मनीष सिंह ने रासुका में निरुद्ध करने का आदेश दिया है। कुछ दिन पहले कोर्ट में सरेंडर करने वाला फैजान अभी जिला जेल में बंद है। ‌‌

खतरनाक ड्रग्स के नशे का आदी फैजान ने करीब ढाई माह पूर्व नशे की हालत में आजाद नगर में अपनी कार से कई लोगों को टक्कर मार गंभीर रूप से घायल कर दिया था बाद में लोगों द्वारा पीछा किए जाने पर वह भाग निकला था। पुलिस ने स्थानीय निवासियों की मदद से करीब 25 किलोमीटर तक उसका पीछा किया था लेकिन वह तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए भाग निकला था। ‌ वह अभी से फरार था। कुछ दिन पूर्व उसने जिला कोर्ट में सरेंडर किया था जहां से उसे केंद्रीय जेल भेज दिया गया था।

आजाद नगर टीआई इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक फैजान के खिलाफ एसपी पूर्व के माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण जिला दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। ‌ उन्होंने आज उसे रासुका में निरुद्ध करने का आदेश पारित किया फैजान को अब जिला जेल से केंद्रीय जेल में शिफ्ट किया जाएगा।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here