मां ने 12 साल बड़े लड़के से कर दिया अपनी नाबालिग बेटी का सौदा, डेढ़ साल तक करता रहा रेप

0
588

जयपुर: राजस्थान में एक मां ने अपनी ही 15 साल की नाबालिग बेटी को बेच दिया। उसने 12 साल बड़़े लड़के से अपनी बेटी की जबरन शादी कर दी। नाबालिग के साथ उसका पति करीब डेढ़ साल तक रेप करता रहा। जब वह प्रेगनेंट हुई, तो उसका अबाॅर्शन करा दिया। पति के टाॅर्चर से तंग आकर नाबालिग अपने पिता की मदद से पुलिस के पास पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

मामला जयपुर का है। लड़की के माता-पिता कई सालों से अलग रहते है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2019 में जब उसकी उम्र 15 साल थी, तब उसकी मां ने दो लाख रुपये में उसका सौदा 12 साल बड़े एक व्यक्ति के साथ कर दिया था और जबरन उसकी शादी करवा दी थी। उस समय वह 10वीं की पढ़ाई कर रही थी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद उसके पति ने उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। मेरे विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट करता था। करीब डेढ़ साल तक मेरा शोषण करता रहा। पति की प्रताड़ना से परेशान होकर वह पुलिस के पास पहुंची है। पुलिस ने कम उम्र होने पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने को दुष्कर्म मानते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here