13 साल छोटे प्रेमी के साथ घर से भागी 45 साल की महिला, रिक्शा चलाता है शख्स

0
2068

इंदौर: इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब प्रेम कहानी सामने आ रही है ।जिसमे एक 45 साल की सम्भ्रांत परिवार की महिला अपने 32 साल के प्रेमी के साथ फरार हो गयी है। महिला भागी तो भागी बड़ी बात यह है कि वह घर से 47 लाख रुपये और बेशकीमती जेवर भी लेकर भाग गई है। महिला का प्रेमी रिक्शा चालक भी फरार है। दोनो के नम्बर भी बन्द है। महिला के घर से गायब होने के 8 दिन बाद उसके पति ने खजराना थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है ।यह खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। खजराना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

घटना खजराना क्षेत्र के हाजी कालोनी से संभ्रांत परिवार की 45 वर्षीय महिला के लापता होने से हड़कंप मच गया है। वह अपने से 13 साल छोटे प्रेमी रिक्शा चालक के साथ घर से भाग गई है और तो और वह तिजोरी में रखे 47 लाख रुपये और जेवर से भरा बैग भी ले गई। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर दोनो की तलाश शुरू कर दी है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस जावरा, रतलाम और उज्जैन में कई जगह दबिश भी दे रही है।

खजराना थाना टीआइ दिनेश वर्मा के अनुसार महिला करीब आठ दिन पहले लापता हुई है। महिला का ससुराल और मायका पक्ष दोनो सम्भ्रांत वर्ग के है और करोड़ों की संपत्ति हैं। पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी बगैर बताए घर से गायब हो गई। बाद में पता चला उसका रिक्शा चालक इमरान से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इमरान भी उसके साथ गायब है। दोनो के मोबाइल बंद आ रहे हैं। टीआइ के मुताबिक आखरी लोकेशन के आधार पर एक टीम को जावरा भेजा गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक जमीम का सौदा हुआ था उसके पैसे घर मे रखे हुए थे जिन्हें लेकर महिला प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here