खुद को अफसर बताकर लड़कियों को फंसाता है युवक, नौकरी का झांसा देकर ठगी, तो किसी से किया रेप

0
160

भोपाल: नर्स पत्नी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कराने वाला पति नवीन गुप्ता खुद एक शातिर जालसाज है। नवीन सोशल मीडिया पर खुद को IAS अफसर बताता था और लड़कियों से दोस्ती कर उन्हें अपने जाल में फंसाता था। नवीन गुजरात का रहने वाला है। वह युवतियों से दोस्ती कर ना सिर्फ उन्हें ठग चुका है, बल्कि उनसे रेप भी कर चुका है। भोपाल की नर्स से भी उसने खुद को IAS अफसर बताकर शादी की थी और बाद में ये कहकर छोड़ दिया कि वह पहले से शादीशुदा है।

नवीन सोशल मीडिया पर खुद को केन्द्रीय सचिवालय का IAS अफसर बताता है। 9 मार्च 2022 को उसने NGO चलाने वाली दिल्ली की लड़की से राजस्थान के अजमेर में रेप किया था। इस मामले में युवती ने अजमेर पुलिस में मामला दर्ज कराया है। इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रहने वाली युवती को नौकरी लगवाने के नाम पर ठग चुका है। वहीं, भोपाल की तीन लड़कियों से भी उसने इसी तरह की ठगी की है।

नरसिंहपुर की रहने वाली भारती नाम की नर्स को भी उसने IAS बताकर नौकरी दिलवाने का झांसा दिया था। इसके बाद वह भारती की मार्कशीट चोरी करके ले गया और उससे पैसों की मांग करने लगा। इस मामले में भोपाल की हनुमानगंज पुलिस ने उसे साल 2020 में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तीन महीन जेल में रहने बाद वह फिर लड़कियों को शिकार बनाने लगा। जेल से रिहा होने के बाद उसने जयपुर में ठगी को अंजाम दिया।

दरअसल, नवीन ने भोपाल कोर्ट में परिवारवाद दायर किया था, जिसमें उसने भोपाल की रहने वाली नर्स रानी रिकवर पर फर्जी तरीके से शादी करने का आरोप लगाया था। नवीन ने दावा किया था कि 2018 में फेसबुक से उसकी दोस्त रानी से हुई थी। उसके खुद को सिंगल बताया और कहा था कि वह जेके अस्पताल में नर्स है।

इसके बाद परिजनों की रजामंदी से सगाई के बाद 6 जून 2019 को दोनों ने आर्य समाज मंदिर नेहरू नगर (भोपाल) में शादी की थी। बाद में उसे पता चला कि महिला पहले से शादीशुदा है। उसकी चार साल की बच्ची भी थी। नवीन ने यह भी आरोप लगाया था कि रानी सुहागरात के वीडियो वायरल की धमकी दे रही थी।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here