पंडित वैष्णव के घर पर डकैती करने वाले आरोपी गिरफ्तार

0
46

इंदौर: इंदौर में 18 नवंबर 2021 को भंवरकुआ के भोलाराम मार्ग स्थित पंडित वैष्णव के मकान पर घर की महिलाओं को बंधक बनाकर चाकू औऱ पिस्टल की नोक पर डकैती करने वाले बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। यह आरोपी पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने इन्हें दबोच लिया।

ये भी पढ़ें- महिला पुलिसकर्मी के बेटे ने किया सुसाइड,सुसाइड नोट में लगाया तेजाजी नगर थाने के सब इंस्पेक्टर पर प्रताड़ित करने का आरोप।

आरोपियो ने कबूला है कि वह राजस्थान के कोटा की गैंग है और उन्होंने 18 नवंबर को महिलाओं को बंधक बनाकर पंडित वैष्णव के घर मे डकैती की थी। पुलिस ने 5 में से 4 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया है। पुलिस को आरोपियो के पास से एक कट्टा, एक 12 बोर की बंदूक, कारतूस, तीन चाकू औऱ चार मोबाइल मिले है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here