हरदा: पटाखा फैक्ट्री हादसे के बाद हरदा को नया कलेक्टर मिल गया है। आदित्य सिंह को कलेक्टर और अभिनव चौकसे को जिले का एसपी बनाया गया है। फैक्ट्री में भीषण आग की घटना के एक दिन बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग और एसपी संदीप कुमार कंचन को हटा दिया था।
इधर, ब्लास्ट के तीसरे दिन भी शव मिल रहे हैं। गुरुवार सुबह एक मकान से महिला का क्षत– विक्षत शव मिला है। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है और 217 लोग घायल हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी सोमेश अग्रवाल को रिमांड पर लिया है।