एकतरफा प्यार में हैवान बना युवक, दांत से काटकर अलग की 12 साल के बेटे की उंगली

0
373

अजमेर: राजस्थान के अजमेर में एकतरफ़ा प्यार में एक युवक महिला को अपने साथ भगाकर ले जाना चाहता था। साथ ही वह महिला के साथ अवैध संबंध भी बनाना चाहता था। इस पर वह महिला से झगड़ा करने लगा और उकस मंगलसूत्र चुराकर भाग गया। जब महिला थाने में शिकायत करने पहुंची, तो आरोपी ने उसके बेटे की उंगली काटकर अलग कर दी।

ये भी पढ़ें- लग्जरी कारों से घूमते थे चोर गैंग के सदस्य, पॉश कॉलोनी में सूने फ्लैट्स को बनाते थे निशाना

क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला 30 वर्षीय रोहित उसे लंबे समय से भगाकर ले जाने और अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा है। रविवार रात रोहित ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की। उसके गले का मंगलसूत्र चोरी कर फरार हो गया।

ये भी पढ़ें- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, RI को 5 हज़ार की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा

इस दौरान जब वह शिकायत करने के लिए क्लॉक टावर थाने पहुंची तो rohit ने उसके बेटे के साथ मारपीट की और उसके हाथ की अंगुली को अपने दांतों से काटकर अलग कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने मामले में क्लॉक टावर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here