महिला तांत्रिक के कहने पर पिता ने की बेटे की हत्या, कुल्हाड़ी से कर दिए पांच टुकड़े

0
127

अलीराजपुर: मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में एक पिता ने अपने पांच साल के बेटे को बेरहमी से मार डाला। उसने अपने बेटे के पांच टुकड़े कर दिए और खेत के पास शव दफना दिया। आरोपी पिता को शक था कि बच्चे में भूत-प्रेत का साया है। घटना ग्राम खरखड़ी के कुडबड़ी फलिया की है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला तांत्रिक के कहने पर मासूम बेटे की हत्या की है।

ये भी पढ़ें- महिला तांत्रिक के कहने पर पिता ने की बेटे की हत्या, कुल्हाड़ी से कर दिए पांच टुकड़े

गांव के किसान दिनेश के दो बेटे और दो बेटियां है। सबसे छोटे पांच साल के बेटे को लेकर दिनेश को शंका थी कि उस पर भूत-प्रेत का साया है। दो दिसंबर को उसने कुल्हाड़ी से बच्चे के दोनों हाथ और दोनों पैर काट दिए। इसके बाद उसका शव खेत के पास ले जाकर दफना दिया।

ये भी पढ़ें- ज्योतिरादित्य सिंधिया की Instagram आईडी हैक, लिखा कुछ ऐसा

गांव के ही रामसिंह चौहान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और खेत से शव बरामद किया। इसके बाद दिनेश को गिरफ्तार किया गया। आलीराजपुर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। एक महिला आरोपी फरार है। महिला तांत्रिक को दिनेश ने गुरु मां का दर्जा दे रखा था।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here