इंजीनियरिंग छात्रा से वकील ने की छेड़छाड़, नौकर ने किया दुष्कर्म

0
73

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक वकील पर इंजीनियरिंग छात्रा व उसकी छोटी बहन के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। वहीं, वकील के नौकर पर छात्रा की बहन से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने वकील और उसके नौकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। स्कॉलरशिप में मदद के लिए छात्रा वकील के ऑफिस पहुंची थी। कोर्ट में वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई।

ये भी पढ़ें- घर में चल रहा था शादी का कार्यक्रम, आग ने ख़ाक की खुशियां, पांच की मौत

पुलिस के मुताबिक पिपलानी इलाके में रहने वाली 22 साल की युवती इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। उसकी मां अयोध्या नगर में रहने वाले वकील रघुनाथ मिश्रा के पिपलानी स्थित दफ्तर में काम करती है। करीब तीन महीने पहले छात्रा स्कॉलरशिप की मदद के लिए वकील रघुनाथ से मिलने गई। वकील ने नौकर फरहान से छात्रा को मिलवा दिया।

फरहान ने छात्रा को अपना नाम हर्ष लालवानी बताया। स्कॉलरशिप दिलाने के बहाने फरहान छात्रा से फोन पर बात करने लगा। इसी बीच, फरहान ने छात्रा को निजामुद्दीन कॉलोनी होटल में मिलने बुलाया। छात्रा उससे मिलने होटल पहुंची। यहां आरोपी ने उसके साथ रेप किया। उसने फोटो-वीडियो भी बना लिया।

जब इस बात की जानकारी वकील को लगी तो उसने भी छात्रा के साथ संबंध की कोशिश की। छात्रा ने इसका विरोध किया और परिजनों को सारी बाते बताने के लिए कहा। इस पर फरहान ने उसे फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसी बीच छात्रा की 16 साल की बहन के साथ वकील ने छेड़छाड़ कर दी। बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना बता दी। इसके बाद छात्रा ने भी अपने साथ हुई पूरी वारदात बता दी, जिसके बाद दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी गई है।

ये भी पढ़ें-  दोस्त ने किसी और लड़की से कर ली थी सगाई, छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

गुरुवार को पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर कोर्ट पहुंची। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करती, इससे पहले वकील पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। वकीलों ने आरोप लगाया कि रघुनाथ मिश्रा को गलत फंसाया गया है। देर शाम तक वकील की जमानत को लेकर सुनवाई चलती रही। हंगामे को देखते हुए पुलिस का अतिरिक्त बल कोर्ट में भेजा गया।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here