खुलेआम छेड़छाड़: बीच सड़क पर कपड़े खींचते रहे बदमाश, चिल्लाती रही महिला…. वीडियो वायरल

0
662
Podcast
Podcast
खुलेआम छेड़छाड़: बीच सड़क पर कपड़े खींचते रहे बदमाश, चिल्लाती रही महिला.... वीडियो वायरल
/

पटनाः महिला सुरक्षा को लेकर सरकार के तमाम दावों की पोल खुल रही है और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे है। सुशासन बाबू कहे जाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार से शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां बदमाश इतने बेखौफ हो गए है कि महिलाओं के साथ खुलेआम छेड़छाडत्र कर रहे है। बीच सड़क पर उसके कपड़े खींच रहे हैं। बिहार की इस शर्मनाक घटना का वीडियों भी तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- दबिश देने अलीगढ़ से आई पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार, 3 पुलिसकर्मी सहित चार की मौत

वीडियों दरियापुर थाना क्षेत्र के दरियापुर रेल कारखाना से दरिहरा चवंर होकर दरिहरा सरैया गांव जाने वाली सड़का का है। यहां कुछ लोग बाइक पर पीछे बैठी महिला के साथ दुर्व्यवहार कर रहे है। उसके प्राईवेट पार्ट को छूने की कोशिश कर रहे है। महिला चिल्ला रही है और इन लोगो के चंगुल से छूटने की कोशिश कर रही है। डरी सहमी महिला खुद के कपड़े ढकने का प्रयास कर रही है।

दरअसल, दो हफ्ते पहले कुछ लोगों ने महिला और पुरूष को जंगल में पकड़ लिया था। पहले इनसे पूछताछ का दौर शुरू हुआ फिर महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इतना ही नहीं उसके प्रेमी के साथ भी लोगों ने हाथापाई की। बड़ी मशक्कत के बाद वह महिला को बचाकर ले जाने में सफल हुआ। इस दौरान छेढ़छाड़ कर रहे एक शख्स ने घटना का वीडियों बना लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली हैं और तीन को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें- पति के दोस्त के साथ है अवैध संबंध, परेशान महिला पहुंची पुलिस की शरण में

इस वीडियो को यूथ आरजेडी के मीडिया इंचार्ज अरुण कुमार यादव ने भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘बिहार के जिला छपरा की यह अमानवीय घटना है, बिहार में नीतीश-भाजपा गठबंधन की 15 वर्षों से सरकार है। नीतीश सरकार में यह कोई नई घटनाएं नहीं है, प्रदेश में रोज इस तरह की घटनाओं को बेखौफ अपराधी अंजाम देते हैं। नीतीश सरकार महिलाओं की रक्षा करने में पूरी तरह विफल.. शर्म करो सरकार।’

इसके अलावा कांग्रेस नेता चंदन यादव ने भी वीडियो शेयर किया और लिखा, ‘यह वीडियो बिहार के छपरा जिले का बताया जा रहा है। खुलेआम गुंडे, बलात्कारी एवं कलजुगी दु:शासन एक औरत का चीरहरण एवं मानमर्दन कर रहे हैं। सुशासन कुमार ने बिहार को भाजपा के साथ मिलकर ऐसा नर्क बना दिया है जहां औरतों का जीना मुहाल है।’

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here