फंदे से लटका मिला गर्भवती महिला का शव, पति पर हत्या का आरोप

0
179

पटना: बिहार के औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का पेड़ से लटका हुआ शव बरामद किया गया है। महिला 6 महीने की गर्भवती थी और उसकी दो साल की बेटी भी है। मृतका के मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बाइक और चेन की डिमांड पूरी नहीं होने पर उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मृतका के देवर और ससुर को हिरासत में ले लिया है। वहीं, पति फरार है।

दरअसल, झारखंड के हंटरगंज में रहने वाली प्रतिभा की शादी 2018 में पड़रिया निवासी गनौरी शर्मा के बेटे हिमांशु शर्मा से की गई थी। हिमांशु पेशे से ड्राइवर है। मृतका की मां ने बताया कि शादी के कुछ दिन तक तो सब ठीक-ठाक रहा लेकिन फिर हिमांशु बेटी को दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने लगा। हमेशा जान मारने की धमकी देता था। इसे लेकर कई बार समझौता भी कराया गया।

मृतका की मां ने बताया कि, बुलेट बाइक और चेन के लिए उसकी बेटी की पोताई भी गई। हमने पुलिस को भी सूचना दी थी, लेकिन फिर भी हिमांशु नहीं माना और उसके बेटी की हत्या कर, शव फंदे से लटका दिया। फिलहाल पुलिस ने मृतका के देवर और ससुर को हिरासत में ले लिया है।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here