जमीन विवाद में बहा खून, दिन दहाड़े 6 लोगों को गोलियों से भूना

0
728

पटना: बिहार में दिनदहाड़े 6 लोगो की हत्या की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। इस घटना की वजह से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस घटना में 6 लोगो की मौत तो अब तक हो चुकी है, वहीं 3 की हालत अभी भी गंभीर है।

50 बीघा जमीन का मामला कोर्ट में

घटना राजगीर अनुमंडल अंतर्गत छबिलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गाँव की है। बुधवार दोपहर 50 बीघा जमीन के विवाद में दो पक्षों की लड़ाई हुई,जो देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गई। बताया जा रहा है कि एक पक्ष के जुताई करने के कारण विवाद बढ़ गया। एक और से करीब 4 दर्जन बदमाशो द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह गांव के देवी स्थान के पास महेंद्र यादव व राजेश्वर यादव अपने बेटों के साथ ट्रेक्टर लेकर इसी जमीन की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान परशुराम यादव अपने बेटे,भाई और भतीजो के साथ विरोध करने गए। तभी करीबन 4 दर्जन बदमाश हथियारों सहित आ गए। परशुराम और उसके परिवार के साथ हाथापाई करने लगे। जब विरोध किया तो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमे कुल 9 लोगो को गोली लगी है जिसमे 6 लोगो की मौत हो गयी है और 3 लोग घायल है।

वारदात के बाद हत्यारे मोके से फरार हो चुके है। पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बिहार मे जमीन विवाद को लेकर लगातार हत्याएं हो रही है। सीएम नीतीश कुमार ने भी हाल ही में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान जमीन विवाद में हत्यायों पर चिंता जताई थी।

पुलिस की लापरवाही बनी हत्याकांड की वजह

वही परिजनों का आरोप है कि सुबह 9 बजे से ही विवाद बढ़ गया और फायरिंग शुरू हो गई थी। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी, लेकिन पुलिस वहाँ 6 लोगो की हत्या हो जाने के बाद पहुची। परिजनों ने कहा है कि अगर पुलिस सूचना लगने के बाद ही मौके पर पहुँच कर बदमाशों को रोक लेती तो इतनी मौते नही होती। ग्रामीण दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग कर रहे है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here